UP: 8 सीनियर आईपीएस अफसरों के हुए तबादले, देखिए पूरी लिस्ट


लखनऊ : यूपी में एक बार फिर देर रात 8 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए। इसमें कई ऐसे अधिकारी हैं जिनका कुछ समय पहले प्रमोशन हुआ था पर नियुक्ति के मुताबिक वह पूर्व के ही पद पर नियुक्त थे। तबादला किए गए सभी अधिकारी DIG से लेकर ADG स्तर के हैं।

UP में कोविड टीकाकरण 10 करोड़ के पार, सीएम बोले- आप भी लगवाएं ‘टीका जीत का’

इन 8 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला

  • विजय प्रकाश को अपर पुलिस महानिदेशक, फायर सर्विस उत्तर प्रदेश लखनऊ
  • अमिताभ यश को अपर पुलिस महानिदेशक, एसटीएफ उत्तर प्रदेश लखनऊ
  • नवनीत सिकेरा को अपर पुलिस महानिदेशक भवन एवं कल्याण, उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय लखनऊ
  • विनय कुमार यादव को पुलिस महानिरीक्षक अभियोजन, उत्तर प्रदेश लखनऊ
  • हीरालाल को पुलिस महानिरीक्षक आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ नियुक्त किया है।
  • शिव शंकर सिंह को पुलिस महानिरीक्षक पीटीसी मुरादाबाद
  • रविशंकर छवि को पुलिस उप महानिरीक्षक 1090, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश
  • सुश्री प्रतिभा अंबेडकर को पुलिस उप महानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ

सीएम योगी ने ‘जनता दर्शन’ आए लोगों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

अपर पुलिस महानिदेशक एवं कार्मिक रवि जोसफ लोक्कू ने 25 सितंबर को सभी 8 आईपीएस अधिकारियों के नए पदों पर तैनाती के आदेश जारी किये हैं।

Check Also

Married Life Tips : हंस-बतख जोड़ी की तस्वीर से बढ़ता प्रेम और वैवाहिक सुख माना जाता

Married Life Vastu Tips: वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में हंस तथा मैंडरिन बतख की जोड़ी …