दिल्ली एनसीआर

Delhi Demolition: अतिक्रमण कार्रवाई पर भड़के सीएम केजरीवाल, बताया आजाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में चल रही बुलडोजर कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. सीएम ने कहा, हम अतिक्रमण के खिलाफ हैं. गैरकानूनी तरीके से घर तोड़े जा रहे हैं. सीएम ने कहा, 63 लाख लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाएगा और ये आजाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस होगा.

आधार कार्ड को वोटिंग लिस्ट से जोड़ने पर जल्द जारी हो सकते हैं नियम: मुख्य निर्वाचन आयुक्त

सीएम ने बीजेपी पर वार करते हुए कहा कि, चुनाव के पहले बीजेपी ने कहा था कि कच्ची कॉलोनियों के लोगों को मालिकाना हक दिलाया जाएगा. जहां झुग्गी होगी वहीं मकान बनाए जाएंगे. वहीं अब चुनाव के बाद ये सब तोड़ने के लिए आ गए. उन्होंने कहा कि हम अतिक्रमण के खिलाफ हैं. हम नहीं चाहते कि अतिक्रमण हो लेकिन 63 लाख लोगों के घर उजाड़ देना उनकी जिंदगी बर्बाद कर देना इसे बर्दाशत नहीं किया जाएगा.

क्या इनके पास इतना नैतिक पॉवर है? – अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, 15 साल से नगर निगम में बीजेपी का राज रहा इस दौरान उन्होंने खुद गैरकानूनी ढंग से कई बिल्डिंग बनवाईं. अब जब 18 तारीक को इनका कार्यकाल पूरा होने जा रहा है तो क्या इनके पास नैतिक पॉवर है कि ये इतना बड़ा निर्णय लें? आप चुनाव कराइये.

ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे पूरा, हिंदू पक्ष के वकील का दावा- कुएं में शिवलिंग मिला

चुनाव में पूरी दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के ही हक में रहेगी. सीएम ने कहा कि हम दिल्ली के जनता को भरोसा दिलाते हैं कि हम अतिक्रमण और अवैध रूप से बनी बिल्डिंगों का हम समाधान निकालेंगे.

Related Articles

Back to top button