Wednesday , February 18 2026

अखिलेश का बीजेपी पर वार, बोले- लोकतंत्र से ठगी करने की रणनीति बना रही है भाजपा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा बूथ पर साजिश करने में जुटी हुई है। भाजपा संविधान का सम्मान नहीं करती है।

यूपी में काबू में कोरोना, 58 जिलों में ‘शून्य केस’

लोकतंत्र से ठगी करने की रणनीति बना रही है भाजपा

उन्होंने कहा कि, भाजपा लोकतंत्र के साथ ठगी करने की रणनीति बना रही है। दूसरे राज्यों से आरएसएस के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव पहुंचाया जा रहा है, ताकि बूथ स्तर पर षड्यंत्र किया जा सके।

सपा को उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत मिल रहा

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि, समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत का जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। इसी से भयभीत होकर भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था की पवित्रता नष्ट करना चाहती है।

काबुल से श्री गुरुग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां भारत पहुंचीं, हरदीप सिंह पुरी ने गुरुग्रंथ साहिब को किया रिसीव

भाजपा का यह कृत्य भारतीय संविधान और जनभावनाओं के विरुद्ध है। भाजपा सरकार ने राज्य में न सिर्फ अराजकता पैदा की है बल्कि राज्य का विकास रोककर महापाप किया है। भाजपा जनादेश को छल कपट से अपमानित करने पर तुली हुई है।

नकली वोटर बनाने की हो जांच

अखिलेश यादव ने कहा कि, सरकार ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता को संदिग्ध बना दिया है हाल ही में उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग की वेबसाइट में एक नवयुवक द्वारा ‘डिजिटल सेंधमारी‘ करके नकली वोटर आईडी कार्ड बनाया जाना बेहद गंभीर बात है।

Lucknow: लामार्टिनियर कॉलेज के शिक्षक का निधन, शिक्षकों और छात्रों ने व्यक्त किया शोक

ऐसे घपलों के लिये पूरे राज्य में जांच हो, पता तो चले कहीं इसे राज्याश्रय तो प्राप्त नहीं है। ये चुनाव आयोग की सुरक्षा नहीं बल्कि गरिमा का विषय है। इस प्रकार की अनेक घटनाओं से लोकतंत्र शर्मसार हो रहा है।

नागरिक अधिकार कुचल रही भाजपा

अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा ने सत्ता के घमंड में नागरिक अधिकारों को कुचल दिया है। अधिनायकशाही मानसिकता से विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।

काबुल से श्री गुरुग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां भारत पहुंचीं, हरदीप सिंह पुरी ने गुरुग्रंथ साहिब को किया रिसीव

नौजवान हताश है उनके साथ धोखा किया गया है। महिलाएं डरी हुई हैं। किसान बेहाल है। अर्थव्यवस्था दुर्दशा की शिकार है। भाजपा सरकार की कुनीतियों से आम-आदमी त्रस्त है।

उन्होंने कहा कि, ऊबी हुई जनता बदलाव चाहती है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जनसमर्थन से उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होगा।

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार, सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ दिया था आपत्तिजनक बयान

Check Also

Guest house owner murder-हरदोई में गेस्ट हाउस संचालक हत्याकांड: मुख्य आरोपी से पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

हरदोई।जनपद हरदोई में गेस्ट हाउस संचालक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता …