Friday , May 1 2026

Agra : समुदाय विशेष के युवकों ने आरएसएस के कार्यालय पर किया पथराव

आगरा। ताजनगरी आगरा में रविवार रात को कुछ लोगों ने माहौल बिगाडऩे का प्रयास किया। यहां पर मोती कुंज में संप्रदाय विशेष के कुछ युवकों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय पर पथराव कर दिया। जिसके बाद से वहां के माहौल में तनाव है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- भाजपा की कुनीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था चरमराई

समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव किया

आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र के बिल्लोचपुरा में मोती कुंज में आरएसएस के सेवा भारती कार्यालय पर समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव किया। यहां पर कार्यालय के बाहर संप्रदाय विशेष के लोग शराब पी रहे थे। सेवा भारती के कार्यालय प्रभारी शिवम ने इन लोगों को शराब पीने से मना किया तो यह लोग बहस करने लगे। इसके साथ ही भारत माता की तस्वीर तोड़ने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई के लिए थाने का घेराव किया।

लोगों के साथ की मारपीट

इसके बाद यह लोग कार्यालय के अंदर घुसे। इन लोगों ने कार्यालय में शिवम और चार अन्य लोगों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं पथराव भी किया और कार्यालय में तोडफ़ोड़ कर काफी नुकसान भी किया। शिवम तथा उनके साथी पथराव तथा मारपीट में चोटिल भी हो गए हैं।

अयोध्या में बोले सतीश चंद्र मिश्र, प्रदेश की जनता ने सपा और भाजपा का बहुत उत्पीड़न सहा

समुदाय विशेष के लोगों की इस हरकत से आक्रोश

समुदाय विशेष के लोगों की इस हरकत से वहां पर काफी आक्रोश है। कार्यालय में घुसकर इनके हमला करने की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। भाजपा विधायक योगेन्द्र उपाध्याय भी अपनी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

Check Also

Illegal vehicles crackdown – बहराइच में सख्त वाहन चेकिंग, 15 अवैध ई-रिक्शा सीज, चालान

बहराइच: जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए …