Sunday , March 22 2026

उत्तराखंड में प्रतिदिन गर्मी का टूट रहा रिकॉर्ड, आईएमडी का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में प्रतिदिन गर्मी का रिकॉर्ड टूट रहा है। देहरादून में सोमवार को इस सीजन में माह का सबसे अधिक तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 13 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में आठ से दस डिग्री तक बढ़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ भी तपे: मुक्तेश्वर में 21 डिग्री पारा पहाड़ों में भी तापमान चरम पर पहुंच रहा है। सोमवार को मुक्तेश्वर में सामान्य से सात डिग्री ज्यादा 21.0 डिग्री और टिहरी में 20.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मसूरी में तापमान का नया रिकार्ड बना और तापमान 21.9 डिग्री पर पहुंच गया। आज दस डिग्री तक बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को तापमान सामान्य से आठ से दस डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। तापमान में बढ़ोतरी से हिमस्खलन की आशंका बनी हुई है।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …