Recruit Constables- बांदा पुलिस लाइन में बड़ा खाना, पासिंग आउट से पहले बढ़ा उत्साह

बांदा पुलिस लाइन में ‘बड़ा खाना’ का आयोजन, पासिंग आउट से पहले रिक्रूट आरक्षियों का बढ़ाया गया उत्साह

बांदा पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड से पहले रिक्रूट आरक्षियों के लिए पारंपरिक “बड़ा खाना” कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल समेत सभी अधिकारियों ने आरक्षियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने खुद भोजन परोसकर और साथ बैठकर खाना खाया। करीब 11 माह के कठिन प्रशिक्षण की सराहना करते हुए जवानों को ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा का संदेश दिया गया। जल्द ही ये रिक्रूट पासिंग आउट परेड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनेंगे।

Check Also

Leadership Move : ममता का बड़ा संदेश, फर्जीवाड़े पर दो विधायकों पर कार्रवाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। तृणमूल …