रोहतक : भाजपा के पूर्व पार्षद नरोतामल 10 साल बाद पार्टी में लौटे

राम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होते ही हरियाणा भाजपा का परिवार बढ़ने लगा है। भाजपा से दूसरी पार्टियों में गए नेताओं में राम मंदिर बनने का असर दिखने लगा है। इस कड़ी में रोहतक में भाजपा के पूर्व पार्षद नरोतमाल भटनागर भी पार्टी में वापस लौट आए हैं।

रोहतक में भाजपा के पूर्व पार्षद नरोतमाल भटनागर 10 साल बाद वापस भाजपा में लौट आए। मंगलवार सुबह पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने भटनागर को साथियों सहित पार्टी में शामिल किया। नरोतामल का कहना है कि वे 500 साल बाद अयोध्या में राममंदिर बनने से बहुत प्रभावित हैं। इसलिए वापस पार्टी में लौट आया हूं।

नरोतामल ने बताया कि वह लंबे समय तक भाजपा में रहे हैं।  2005 से 2013 तक भाजपा के पार्षद रहे। जबकि 2013 में उनकी पत्नी नीरा भटनागर ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। हालांकि 2019 के निगम चुनाव में नरोतमाल भटनागर वार्ड नंबर 4 से चुनाव हार गए। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए।

अब मंगलवार सुबह कैनाल रेस्ट हाउस में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने नरोतामल भटनागर दीपक गुप्ता, गोविंद पुरोहित, सुरेंद्र कुमार, रवि कुमार, राकेश प्रजापति, अभिषेक भटनागर व अभिनव को पार्टी में शामिल किया। मौके पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, पूर्व मेयर रेनू डाबला भी मौजूद रही।

Check Also

HRTC Strike : हिमाचल में रोडवेज हड़ताल से पहले सरकार ने आवश्यक सेवा कानून लागू किया

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक और श्रमिक विवाद सामने …