उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशराज्य

कन्नौज में बड़ी चोरी: जेवर–कैश के साथ चोर ले उड़े 5 कुंतल गेहूं

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के मुईया नगला गांव की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच

कन्नौज। जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के मुईया नगला गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों का सामान साफ कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि जिस वक्त चोर वारदात को अंजाम दे रहे थे, उस समय घर के लोग छत पर चैन की नींद सो रहे थे।

सुबह जब परिजन नीचे उतरे तो घर के हालात देखकर उनके होश उड़ गए। अलमारी टूटी हुई पड़ी थी, सामान इधर-उधर बिखरा था और जेवर व नकदी के साथ-साथ करीब 5 कुंतल गेहूं भी गायब मिला।

जेवर, नकदी और अनाज पर हाथ साफ

ग्रामीणों के अनुसार चोरों ने न सिर्फ अलमारी तोड़कर उसमें रखे जेवरात और नगदी उड़ा ली, बल्कि गोदाम से बोरी में रखा गेहूं भी अपने साथ ले गए। इतनी बड़ी मात्रा में गेहूं ले जाने से अंदेशा है कि चोर किसी वाहन का इस्तेमाल करके आए होंगे।

सुबह खुली चोरी की पोल

घरवालों ने बताया कि रात को परिवार के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे। सुबह जब नीचे आए तो चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस कर रही छानबीन

सूचना पर पहुंची छिबरामऊ कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास पूछताछ शुरू की। पुलिस का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

ग्रामीणों में दहशत

गांव में हुई इस बड़ी चोरी के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button