हेल्थ टिप्स: संतरा खाने से पहले सावधान! हो सकता है आपके लिए खतरनाक…

आमतौर पर कहा जाता है कि मौसमी फल खाने चाहिए और यह सही भी है। क्योंकि इससे हमारी बॉडी को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। सर्दियों के सीजन में संतरा मार्केट में सस्ते दामों में आसानी से मिल जाता है। यह हमारे शरीर के लिए भी काफी अच्छा होता है। क्योंकि इसमें विटामिन सी होता है। जिससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता में मजबूत होता है। लेकिन कई बिमारी ऐसे भी हैं, जिनमें डॉक्टर्स संतरा खाने से मना करते हैं।

अधिक संतरा खाने से होने वाले नुकसान

डॉक्टरों के अनुसार यदि आप अधिक संतरे का सेवन करते हैं तो इसका असर किडनी पर पड़ता है। जिसकी वजह से आप को किडनी की बीमारी हो सकती है। यदि किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं तो इसके सेवन से अधिक समस्या और अधिक बढ़ सकती है। इस लिए आप किडनी की समस्या से जूझ रहें हैं, तो संतरे के सेवन से परहेज करना चाहिए। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है, जो किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।

खट्टे फल से एलर्जी है तो करें परहेज

यदि आप को खट्टे फलों से एलर्जी है, तो संतरे से परहेज करना चाहिए। ऐसी स्थिति में खट्टा फल खाने पर एलर्जी बढ़ने का खतरा बना रहता है। संतरा में विटामिन-सी के अलावा एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और मिनरल्स पाए जाते हैं। इस लिए संतरा खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

कोलेस्ट्रॉल से संबंधित बीमारी में करें सेवन

यदि आप कोलेस्ट्रॉल से संबंधित समस्या से जूझ रहे हैं, तो संतरे का सेवन आप के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होता है। इस लिए इसके अत्यधिक सेवन से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। संतरे के अत्यधिक सेवन से उल्टी और सिरदर्द जैसी गंभीर समस्या हो सकती है।

Check Also

Aloe Vera Benefits : सुबह खाली चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाने से मिलते हैं गजब के फायदे, त्वचा बनती है चमकदार और हेल्दी

Skin Care Tips: स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स …