Wednesday , April 29 2026

बिना तेल घी का नाश्ता बनाना है तो सूजी से बने ढोकले बनाएं-

हेल्दी रहने की शुरुआत सुबह के नाश्ते से हो जानी चाहिए। अगर आप बिना तेल घी के कुछ हेल्दी ब्रेकफास्ट बनाना चाहती हैं। जिसे बच्चे और बड़े सब पूरे चाव से खाएं तो गुजराती सूजी का ढोकला बेस्ट रेसिपी है। इसे बनाने के लिए बेसन की बजाय सूजी का इस्तेमाल किया जाता है। बिल्कुल स्पंजी ये ढोकले बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और आधे से एक घंटे में बनकर तैयार हो जाते हैं। तो चलिए जानें कैसे बनाएं गुजराती सूजी के ढोकले बनाने की स्पेशल रेसिपी। जो है बेहद आसान। सूजी के ढोकले बनाने की सामग्री 200 ग्राम सूजी या रवा 1 कप फेंटी हुई दही आधा चम्मच अदरक और हरी मिर्ची का पेस्ट फ्रूट सॉल्ट एक चम्मच चीनी एक चौथाई छोटा चम्मच नमक आधा छोटा चम्मच सरसों के दाने एक छोटा चम्मच तेल दो चम्मच तिल एक छोटा चम्मच करी पत्ता 10-12 हरी मिर्ची 2 सूजी का ढोकला बनाने की विधि सूजी का ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले किसी बाउल में सूजी छानकर लें। इसमे फेंटा हुआ दही मिला दें। फेंटी हुई दही में अदरक और मिर्ची का पेस्ट मिला लें। इससे स्वाद बढ़ जाएगा। थोड़ा सा पानी डालकर बैटर को गाढ़ा घोल तैयार कर लें। अब इसे करीब 10-15 मिनट के लिए रख दें। जिससे कि सूजी दही में मिक्स होकर फूल जाएं। अब किसी बड़े बर्तन में पानी रखकर गर्म होने दें। 15 मिनट बाद बैटर फूल जाएगा। अब इसमे नमक और चीनी डालकर मिक्स कर लें। एक छोटा चम्मच फ्रूट साल्ट और एक चम्मच गर्म पानी डालकर मिक्स करें। ईनो डालने के बाद बैटर को ज्यादा फेंटना नही है केवल अच्छी तरह से मिक्स करें। अब ढोकला का कंटेनर लें और उसे तेल से ग्रीस कर लीजिए। बैटर को पलटकर हल्का सा थपथपा दें। जिससे सेट हो जाए। अब गर्म पानी में स्टैंड रखें और उसके ऊपर कंटेनर रखकर ढंक दें। करीब 20-25 मिनट तक पकाएं। तय समय के बाद चाकू या कांटे की मदद से चेक कर लें कि ढोकला पक गया या नहीं। अगर चाकू या कांटे में बैटर लग रहा है तो इसका मतलब की पका नही है और कुछ देर पकने दें। अगर चाकू बिल्कुल साफ निकल आई है तो ढोकला बन चुका है। गैस बंद कर दें। बर्तन को पानी से बाहर निकालकर ठंडा हो जाने दें। ठंडा होने के बाद चाकू की मदद से इसे निकालकर प्लेट में रख लें। तड़का लगाने का तरीका तड़का लगाने के लिए किसी छोटे पैन में तेल डालें। गर्म होने पर राई चटकाएं और करी पत्ता, तिल के साथ हरी मिर्ची को दो भागकर करके डाल दें। गैंस बंद करें और इस तड़के को ढोकले के ऊपर डालें। बस मनचाहे आकार में काटकर सर्व करें।

Check Also

Tanning removal home remedy-सन टैन हटाने का तरीका, घर पर बनाएं असरदार फेस मास्क????? घर पर बनाएं टैनिंग रिमूवल फेस मास्क….???

 Tanning removal home remedy-सन टैन हटाने का आसान तरीका: घर पर बनाएं असरदार फेस मास्क …