टॉप न्यूज़देश

पीएम मोदी कल जायेंगे केरल दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की तीन प्रमुख तकनीकी सुविधाओं (Technical Facilities) का भी उद्घाटन करेंगे। केरल की अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) भी जाएंगे जहां वह मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम गगनयान मिशन की समीक्षा भी करेंगे। वह तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में एक सेमी-क्रायोजेनिक इंटीग्रेटेड इंजन एवं स्टेज टेस्ट सुविधा का भी उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को केरल यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह राज्य में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की तीन प्रमुख तकनीकी सुविधाओं (Technical Facilities) का भी उद्घाटन करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) भी जाएंगे, जहां वह मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम ‘गगनयान’ मिशन की समीक्षा भी करेंगे।

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र भी जाएंगे PM Modi
पीएम मोदी विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में एक ट्राइसोनिक विंड टनल और तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में एक सेमी-क्रायोजेनिक इंटीग्रेटेड इंजन एवं स्टेज टेस्ट सुविधा और श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में पीएसएलवी एकीकरण सुविधा का उद्घाटन करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button