Sunday , May 3 2026

गर्मियों में हल्का खाना शामिल करना चाहते हैं, तो कुकुंबर कर्ड राइस की रेसिपी करें ट्राई ..

अगर आप भी अपनी गर्मियों की डाइट में हल्का खाना शामिल करना चाहते हैं, तो कुकुंबर कर्ड राइस आपके लिए परफेक्ट रहेगा। यह डिश बनाने में आसान है और खाने में भी हेल्दी है। कितने लोगों के लिए : 2 सामग्री :
  • 1 कप पके हुए चावल
  • 1 कप दही
  • आधा कप कद्दूकस किया खीरा
  • 8-10 कढ़ी पत्ता
  • 3-4 हरी मिर्च
  • कटी हुई धनिया पत्ती
  • 2-3 चम्मच अनार के दाने
  • 2 चम्मच मूंगफली
  • 1 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच हींग
  • 1-2 छोटा चम्मच घी
  • नमक स्वादानुसार
विधि :
  • कुकुंबर कर्ड राइस बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को कद्दूकस कर एक तरफ रख दें।
  • अब एक कटोरे में दही को अच्छी तरह से फेंट लें और इसमें कद्दूकस डालकर मिक्स कर लें।
  • इसके बाद इसमें नमक, काली मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब पके हुए चावल को खीरे और दही की इस प्यूरी में डालें।
  • एक पैन में घी गर्म होने के लिए रखें और फिर इसमें जीरा, हींग, मिर्च, करी पत्ता, मूंगफली डालकर 1 मिनट के लिए भूनें।
  • अब इस तैयार तड़के को तैयार किए गए कुकुंबर कर्ड राइस पर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
  • आप इसे फ्रिज में रख सकते हैं। 10-15 मिनट बाद इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।

Check Also

Indian consumer rights petrol pump-पेट्रोल पंप पर मिलती हैं 7 मुफ्त सेवाएं: पैसे मांगे तो करें शिकायत, रद्द हो सकता है लाइसेंस???????…..

भारत में पेट्रोल पंप केवल ईंधन भरवाने की जगह ही नहीं हैं, बल्कि यहां ग्राहकों …