गर्मियों के मौसम में मेहमानों के लिए बनाएं पुदीने और गुड़ से तैयार मिंट गुड़ शरबत

गर्मियों के मौसम में अगर आप मेहमानों के लिए कुछ नया और अलग बनाना चाहते हैं, तो पुदीने और गुड़ से तैयार मिंट गुड़ शरबत बढ़िया विकल्प होगा। आप इस आसान विधि से इसे झटपट तैयार कर सकते हैं। कितने लोगों के लिए : 1 सामग्री :
  • 1/2 छोटा चम्मच गुड़
  • 4-5 पुदीने के पत्ते
  • एक चुटकी सेंधा नमक
  • चुटकीभर जीरा पाउडर
  • एक कप ठंडा पानी
विधि :
  • सबसे पहले एक गिलास में जीरा पाउडर डालें।
  • अब कुछ पुदीने के पत्ते लें और इसका रस निकालने के लिए इन्हें पीस लें।
  • इसके बाद गिलास में कुछ पत्तियों के साथ पुदीने का रस डालें।
  • अब एक बड़ा चम्मच गुड़ का पानी डालें।
  • इसके बाद तैयार शरबत में सेंधा नमक मिलाएं।
  • अंत में कुटी हुई बर्फ और ठंडा पानी डालें और शरबत का आनंद लें।

Check Also

Aloe Vera Benefits : सुबह खाली चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाने से मिलते हैं गजब के फायदे, त्वचा बनती है चमकदार और हेल्दी

Skin Care Tips: स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स …