खूबसूरत और साफ त्वचा पाने के लिए घर पर शहद से करें फेशियल..

खूबसूरत और साफ त्वचा पाने के लिए लड़कियां सबसे अधिक मेहनत करती हैं। ऐसे में लड़कियां फेशियल करवाना पसंद करती हैं। जी हाँ और इसके लिए सैलून या पार्लर जाती हैं। हालाँकि आप होममेड हनी फेशियल कर सकती हैं जो सबसे बेहतरीन है। आइए बताते हैं कैसे?

सबसे पहले एक बाउल में 1 से 2 चम्मच कच्चा दूध लें। उसके बाद इसमें बराबर मात्रा में शहद मिलाएं और इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। अब आप इससे कुछ देर तक त्वचा की मसाज करें और इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। इसके बाद फेस स्क्रब बनाने के लिए एक बाउल में एक चम्मच शहद लें और इसमें एक चम्मच चीनी मिलाएं। इस स्क्रब को पूरे चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी लगाएं। ऐसा करने के बाद त्वचा की 3 से 4 मिनट तक मसाज करें और इसे 15 मिनट के लिए लगा रहने दें।

इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। ये डेड स्किन को हटाने का काम करता है। अब आप एक बाउल में पानी लें। इसमें उबाल आने दें। इसे गैस से हटा लें। अब इसे एक टेबल पर रखें। बाउल के ऊपर झुकें और बाउल के साथ-साथ अपने सिर को भी तौलिये से ढक लें। इससे सारी भाप आपके चेहरे तक पहुंच जाएगी। ऐसा 5 से 10 मिनट तक करें। इसके बाद आप एक ताजा गुलाब लें और इसकी पंखुड़ियों को अलग कर लें। इन्हें पानी में एक घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद इन्हें पीसकर पेस्ट बनाएं। इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं।

आप इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसके बाद इसे 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से धो लें। अंत में एक बाउल में 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को पूरे चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी लगाएं। इससे कुछ देर तक त्वचा की मसाज करें और इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद गीले तौलिये इस्तेमाल करके इसे साफ कर लें।

Check Also

Aloe Vera Benefits : सुबह खाली चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाने से मिलते हैं गजब के फायदे, त्वचा बनती है चमकदार और हेल्दी

Skin Care Tips: स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स …