आज ही बनाए पत्तागोभी पराठा..

अगर आपको पत्तागोभी पसंद है तो आप बना सकते हैं पत्तागोभी का पराठा। आइए बताते हैं आपको कैसे बनाना है पत्तागोभी का पराठा। पत्तागोभी पराठा बनाने के लिए सामग्री पत्तागोभी कटी – 1 कप गेहूं आटा – 1 कप देसी घी – 1/4 कप हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून दही – 1 कप हरी मिर्च – 1 जीरा – 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून नमक – स्वादानुसार पत्तागोभी पराठा बनाने की विधि- पत्तागोभी पराठा बनाने के लिए सबसे पहले पत्तागोभी को लें और उसे साफ कर पानी से अच्छे से धो लें। इसके बाद पत्तागोभी के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें। अब एक मिक्सिंग बाउल में कटा पत्तागोभी डाल दें और उसमें थोड़ा सा नमक डालकर अच्छे से मिलाएं और 10-15 मिनट के लिए ढककर अलग रख दें। तय समय के बाद पत्तागोभी में मौजूद अतिरिक्त पानी को निचोड़ें और उसे फेंक दें। इसके बाद पत्तागोभी में आटा डालकर मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण में जीरा, लाल मिर्च पाउडर, कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए जरूरत के मुताबिक पानी इस्तेमाल कर आटा गूंथ लें। अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लेकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। इस दौरान आटे की लोइयां बना लें। एक लोई लेकर उसका पराठा बेल लें। अब जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें और बेला पराठा तवे पर सेकने के लिए डाल दें। इसके बाद पराठे को पलट-पलटकर तब तक सेकें जब तक कि दोनों ओर से उसका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए। इसके बाद पराठा उतार लें। इसी तरह सारी लोइयों के पराठे बना लें। स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर पत्तागोभी पराठा अचार, चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।

Check Also

Aloe Vera Benefits : सुबह खाली चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाने से मिलते हैं गजब के फायदे, त्वचा बनती है चमकदार और हेल्दी

Skin Care Tips: स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स …