UP: स्वतंत्रदेव सिंह ने काशी में बाबा विश्वनाथ जी और ‘काशी के कोतवाल’ काल भैरव जी के दर्शन किए

वाराणसी। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने श्री काशी विश्ववनाथ और बाबा काल भैरव के दरबार में मत्था टेका। इस मौके पर उन्होंने मीडिया को बताया कि सरकार का लक्ष्य हर हाल में 2024 तक हर घर में पेयजल मुहैया कराना है। ये हमारी प्राथमिकता है।

कैबिनेट मंत्री ने विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन किया और मंगल कामना। उसके बाद स्वतंत्र देव सिंह ने बाबा काल भैरव के दरबार में शीश नवाया। फिर वो जल शक्ति विभाग के मंडल अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करने निकल लिए।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: हमीरपुर में ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम के साथ योग सप्ताह का शुभारंभ

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद में योग सप्ताह का …