Google Maps ने शॉर्टकट के चक्कर में दिया धोखा, जाना था नेपाल, पहुंच गए बरेली

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के गांव में आधी रात विदेशी युवकों को घूमते देख ग्रामीण चौंक गए। दोनों को पुलिस थाना ले जाया गया, यहां एक अलग कहानी सामने आई।

Bareilly News : दो विदेशी शख्स साइकिल से नेपाल जा रहा थे लेकिन गूगल मैप के चक्कर में वह बुरी तरफ फंस गए। उन्हें एक तरह से बंधक बना लिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। आखिर के रहने वाले थे ये दोनों विदेशी और कैसे गूगल मैप के चक्कर में ये फंस गए? पुलिस ने इनके साथ क्या व्यवहार किया?

बरेली पुलिस के अनुसार, फ्रांस के रहने वाले दो विदेशी युवक साइकिल से नेपाल जा रहे थे। गूगल मैप के जरिए वह अपना रास्ता तय कर रहे थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि इससे वह मुसीबत में फंस सकते हैं। पर्यटक आधी रात के करीब उत्तर प्रदेश के बरेली में एक गांव में फंस गए क्योंकि वो गूगल मैप के सहारे जा रहे थ और गलत रास्ता चुन लिया था।

रात को घूमते दिखे विदेशी तो चौंक गए ग्रामीण

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों को पीलीभीत से टनकपुर होते हुए नेपाल में काठमांडू जाना था। गूगल मैप ने उन्हें बरेली में बहेरी होते हुए शॉर्टकट रास्ता दिखाया, जिसके कारण वे रास्ता भटक गए और चुरैली बांध पर पहुंच गए। रात 11 बजे ग्रामीणों ने दोनों विदेशियों को सुनसान सड़क पर साइकिल पर घूमते देखा। उनसे पूछताछ करने लगे लेकिन कोई भी उनकी भाषा नहीं समझ पाया।

ग्रामीण दोनों विदेशियों को लेकर पुलिस चौंकी पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि दोनों पर्यटकों के नाम ब्रायन जैक्स गिल्बर्ट और सेबेस्टियन फ्रेंकोइस गेब्रियल है। पुलिस के पास पहुंचे तो दोनों को गांव के प्रधान के घर रात भर रुकने के लिए कहा।

वहीं जब इसकी जानकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अनुराग आर्य को मिली तो उन्होंने दोनों फ्रांसीसी पर्यटकों से मुलाकात की और उनसे बात की। इसके बाद पुलिस को निर्देश दिया कि उन्हें सही रास्ता बताया जाए। सुबह होते ही दोनों को रास्ता बताकर आगे के लिए रवाना कर दिया गया। जानकारी मिली है कि दोनों 7 जनवरी को फ्रांस से निकले थे और फिर दिल्ली से साइकिल के जरिए नेपाल जाने का प्लान बनाया।

यह भी पढ़ें : Vitamin D की कमी से सर्दियों में होती है ये बीमारी, जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट

Check Also

Married Life Tips : हंस-बतख जोड़ी की तस्वीर से बढ़ता प्रेम और वैवाहिक सुख माना जाता

Married Life Vastu Tips: वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में हंस तथा मैंडरिन बतख की जोड़ी …