Wednesday , April 29 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, दोनों मुख्यमंत्रियों ने अफसरों की संयुक्त बैठक ली

लखनऊ दौरे पर आए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक बैठक हुई। इसके बाद सीएम योगी व मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के अफसरों के साथ भी बैठक की।

इसके पहले धामी लखनऊ के हनुमान सेतु स्थित मंदिर में गए और पूजा-पाठ किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री लखनऊ में नौ नवंबर से शुरू हुए उत्तराखंड महोत्सव का समापन करेंगे। वह इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

Check Also

UP Home Guard Recruitment- औरैया में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, 6 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में आज से होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा शुरू हो …