Tuesday , April 21 2026

यूपी में डेंगू और वायरल फीवर का कहर, डोर-टू-डोर किया जा रहा सर्वे

लखनऊ। यूपी में जहां कोरोना वायरस काबू में है तो वहीं कुछ जिलों में डेंगू और वायरल बुखार ने अपना कहर बरपाया हुआ है. सरकार इसकी रोकथाम के लिए तमाम उपाय भी कर रही है.

डोर-टू-डोर किया जा रहा सर्वे

अब इसके प्रकोप को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डोर टू डोर सर्वे शुरू किया है. इस सर्वे के जरिए लोगों के घरों में जाकर बुखार की प्रकार का पता किया जाएगा.

मेष से लेकर मीन तक… इन राशियों के लोगों को होगा लाभ, पढ़ें

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि, पूरे प्रदेश में हमने 10 दिन के लिए डोर टू डोर सर्वे शुरू किया है. सर्वे में पता कर रहे हैं कि किस घर में किस तरह के बुखार का मामला है.

जांच के लिए भेजे जा रहे सैंपल

अगर किसी में ज्यादा लक्षण दिखते हैं तो उनके सैंपल्स को जांच के लिए भी भेजा जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने सावधानी बरतने की अपील भी की है.

डेंगू, वायरल बुखार को लेकर सरकार अलर्ट

वहीं मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि कोरोना, डेंगू या वायरल बुखार को लेकर सरकार ने अधिक सतर्कता बरतने का काम किया है.

Agra: वेबिनार का आयोजन, IG रेंज आगरा ने की वेलफेयर एक्टिविटी की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने खुद स्थिति का लगातार जायजा लिया

उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री ने खुद स्थिति का लगातार जायजा लिया है. हर स्तर पर, हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए हमारी पूरी तैयारी है.

फिरोजाबाद में अब तक 55 की मौत

गौरतलब है कि, फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल बुखार सबसे ज्यादा अपना कहर बरपा रहा है. यहां अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है.

11 सितंबर को गौतमबुद्ध नगर में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, इन मामलों का किया जाएगा निस्तारण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिनेश कुमार प्रेमी ने बुधवार को बताया कि, पूरे जिले में अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें अधिकांश बच्चे हैं.

बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही

उन्होंने बताया कि, बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि जिले में पिछले तीन दिनों से डेंगू और वायरल से किसी की भी मौत नहीं हुई है.

5 राज्यों में BJP चुनाव प्रभारियों का ऐलान, UP की कमान संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान…शेखावत को पंजाब का जिम्मा

Check Also

Somnath Swabhiman Yatra- सीएम योगी ने लखनऊ से सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा का किया भव्य शुभारंभ

लखनऊ। Yogi Adityanath ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा उत्तर प्रदेश’ …