उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक व समकक्ष पदों पर भर्ती परीक्षा आज 8 जून से 10 जून तक कराई जा रही है सम्पन्न।
औरैया में आरक्षी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कराई जा रही परीक्षा के लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाए गये।
तीन दिवस में कुल 6 पालियों में पुलिस आरक्षी पदों के लिए परीक्षा को कराया जायेगा सम्पन्न।
प्रत्येक पाली में 4368 अभ्यर्थी पुलिस भर्ती परीक्षा में बैठेगें। दिव्यापुर के वैदिक इंटर कॉलेज में 20 कमरों में 40 से अधिक अध्यापकों की लगाई गई ड्यूटी
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तो वही द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक कराई जायेगी सम्पन्न।
परीक्षा को सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने की जोरदार तैयारियां।
जिला अधिकारी औरैया बृजेश कुमार, व पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के द्वारा स्वयं परीक्षा केंद्रों का एक दिन पूर्व ही निरीक्षण करते हुऐ केंद व्यवस्थापकों को परीक्षा को सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर दिए जा चुके है आवश्यक निर्देश।
परीक्षा को सुचितापूर्ण संपन्न कराने को लेकर जनपद में बनाये गए प्रत्येक परीक्षा केंद्र की हर गतिविधि पर CCTV के माध्यम से कंट्रोल रूम से की जाएगी निगरानी।
परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोवाइल फोन, कैलकुलेटर आदि लेकर जाना पूर्णतया रहेगा प्रतिबन्धित।
दिबियापुर की विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय में छात्राओं के हाथ से कलावा भी खुलवाया गया, जिसको लेकर छात्रों ने विरोध भी किया
तो वही परीक्षा केंद्र के आसपास कैफ़े, फोटो स्टेट की दुकानें खोलने पर भी लगाया गया है प्रतिबन्ध।
इसके साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल रहेगा तैनात, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी लगाई गई ड्यूटी।
यातायात व्यवस्था को लेकर जहाँ रूट चार्ट जनपद पुलिस के द्वारा जारी किया गया है तो वही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को पहुँचने में कोई न हो परेशानी इसको ध्यान में रखते हुए लोगों से अनावश्यक घर से न निकलने की अपील भी गई जिससे यातायात व्यवस्था सुगम रह सके।
तो वही जनपद के आला अधिकारी भी भृमण सील रहकर परीक्षा केंद्रों की व्यस्थाओं आदि पर रखेगे अपनी नजर।
सुबह जब परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों से इस बार योगी सरकार के द्वारा परिवहन विभाग की बसों में किराए में छूट दिये जाने को लेकर बात की तो अभ्यर्थियों ने योगी सरकार को किया धन्यवाद ज्ञापित।
Hind News 24×7 | हिन्द न्यूज़ Latest News & Information Portal