Thursday , April 30 2026

गोवा में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद की हत्या…

गोवा में पांच वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में बिहार के रहने वाले दो मजदूरों को गिरफ्तार किया है। बच्ची का शव गोवा के वास्को शहर में एक निर्माण स्थल के पास मिला है। उन्होंने बताया कि बच्ची शुक्रवार सुबह घटनास्थल के पास बेहोश मिली थी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गोवा में पांच वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में बिहार के रहने वाले दो मजदूरों को गिरफ्तार किया है। बच्ची का शव दक्षिण गोवा के वास्को शहर में एक निर्माण स्थल के पास मिला है।

शुक्रवार सुबह घटनास्थल के पास बेहोश मिली थी बच्ची
पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) सुनीता सावंत ने कहा कि आरोपित मुरारी कुमार पेंटर और उपनेश कुमार लड़की के माता-पिता के साथ निर्माण स्थल पर काम करते थे। उन्होंने बताया कि बच्ची शुक्रवार सुबह घटनास्थल के पास बेहोश मिली थी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक साल पहले काम करने के लिए गोवा आए थे आरोपी
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने निर्माण स्थल पर काम करने वाले 20 मजदूरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पूछताछ में आरोपितों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। दोनों आरोपित एक साल पहले काम करने के लिए गोवा आए थे।

Check Also

Narendra Modi Defense Policy- PM मोदी का बड़ा डिफेंस रीसेट: आर्मी लीडरशिप और CDS के रोल में होने वाले हैं बड़े बदलाव

देश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार एक बड़े “डिफेंस …