Friday , March 20 2026

रामेश्‍वरम कैफे ब्लास्ट केस में एनआइए ने मुसाविर हुसैन और अब्दुल मथीन ताहा को किया गिरफ्तार

एनआइए ने बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे में गत एक मार्च को हुए विस्‍फोट की घटना के दो आरोपियों को आज गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर के कांथी से गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम अब्दुल मथीन अहमद ताहा व मुसाविर हुसैन शजीब है।

अब्दुल मथीन और मुसाविर हुसैन शाजिब कौन हैं?
पकड़े गए आरोपियों में से अब्दुल मथीन अहमद ताहा इस विस्फोट कांड को अंजाम देने वाला शख्स है। वहीं, मुसाविर हुसैन शाजिब को 1 मार्च को बेंगलुरु में हुए इस ब्लास्ट का मास्टरमाइंड माना जाता है। दोनों यहां नाम बदलकर रह रहे थे। एनआईए ने कहा कि ताहा और शाजिब दोनों शिवमोग्गा जिले के तीर्थहल्ली के निवासी हैं।

ISI से जुड़े होने का संदेह
केंद्रीय एजेंसी को संदेह है कि इनका संबंध आइएसआइ से भी हो सकता है। बता दें कि इस घटना में 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। दोनों आरोपियों के इस्लामिक स्टेट (आईएस) के शिवमोग्गा मॉड्यूल से जुड़े होने की बात सामने आई है।

एजेंसी ने अपने आरोप पत्र में कहा कि दोनों कर्नाटक में सबसे वांछित आतंकवादी समूहों में से एक कुख्यात तीर्थहल्ली मॉड्यूल के प्रमुख व्यक्तियों में से एक हैं। ये लोग दक्षिणी राज्य के जंगलों में इस्लामिक स्टेट खलीफा स्थापित करने की तांक में थे।

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …