नाइजर में हुए आतंकवादी हमले में 23 सैनिकों की मौत

पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर के उत्तर-पश्चिमी झोर में आतंकवादियों ने एक सैन्य टुकड़ी को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की। इस गोलीबारी में कम से कम 23 नाइजर सैनिकों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हो गए जबकि 30 आतंकवादियों को भी मार गिराया गया है। बता दें कि पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर इस्लामिक उग्रवादियों से जूझ रहा है।

पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर के उत्तर-पश्चिमी झोर में आतंकवादियों ने एक सैन्य टुकड़ी को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की। इस गोलीबारी में कम से कम 23 नाइजर सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

क्या है पूरा मामला?
नाइजर सैनिकों की एक टुकड़ी उग्रवाद प्रभावित टिल्लाबेरी इलाके में एक ऑपरेशन से वापस लौट रही थी तभी अचानक वाहनों पर सवार होकर 100 से अधिक हथियारबंद आतंकवादियों ने सैन्य टुकड़ी पर ताबड़तोड़ हमला किया।

रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार देर रात एक बयान जारी कर बताया कि लगभग 30 आतंकवादी मारे गए हैं। बता दें कि पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर इस्लामिक उग्रवादियों से जूझ रहा है और पिछले 12 सालों में इसका प्रभाव माली के बाहर तक पहुंच गया है जिसमें हजारों लोग मारे गए हैं, जबकि लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।

नागरिकों की रक्षा करने में सरकारों की विफलता के चलते साल 2020 से माली, बुर्किना फासो और नाइजर में तख्तापलट देखने को मिला। जिसकी वजह से इन देशों में अस्थिरता और अशांति का दौर चल रहा है।

Check Also

Married Life Tips : हंस-बतख जोड़ी की तस्वीर से बढ़ता प्रेम और वैवाहिक सुख माना जाता

Married Life Vastu Tips: वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में हंस तथा मैंडरिन बतख की जोड़ी …