Tuesday , May 5 2026

दर्द की शिकायत के बाद लोकनायक पहुंचे सिसोदिया

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दर्द की शिकायत के बाद लोकनायक अस्पताल में लाया गया। यहां हड़्डी रोग विभाग में उनकी जांच हुई, जिसके बाद वापस तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि सिसोदिया को स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी के बाद मंगलवार सुबह 11 बजे तिहाड़ जेल से लोकनायक अस्पताल में लाया गया। यहां आर्थोपेडिक विभाग में डाॅक्टरों ने उनकी जांच की। बताया जा रहा है कि वह हड्डियों से संबंधित दिक्कत से परेशान हैं। जांच के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Check Also

Indian consumer rights petrol pump-पेट्रोल पंप पर मिलती हैं 7 मुफ्त सेवाएं: पैसे मांगे तो करें शिकायत, रद्द हो सकता है लाइसेंस???????…..

भारत में पेट्रोल पंप केवल ईंधन भरवाने की जगह ही नहीं हैं, बल्कि यहां ग्राहकों …