Tuesday , April 28 2026

अफगानिस्तान में 24 घंटे में दूसरी बार लगे भूकंप के झटके

अफगानिस्तान में 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप से झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.3 आंकी गई है। भूकंप 17 किमी की गहराई पर आया था। बता दें कि बीते दिन भी अफगानिस्तान में भूकंप के झटके लगे थे और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 आंकी गई थी। वहीं भारत के कई राज्यों में भी इसका असर दिखा था।

अफगानिस्तान में आज फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप से अफगानी धरती हिली है। जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 4.3 आंकी गई है।

भूकंप 17 किमी की गहराई पर आया था। बता दें कि बीते दिन भी अफगानिस्तान में भूकंप के झटके लगे थे और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 आंकी गई थी।

भारत और पाक में भी लगे थे झटके

बीते दिन अफगानिस्तान में आए भूकंप के झटके भारत के कई राज्यों में भी महसूस हुए थे। दिल्ली से जम्मू तक भूकंप से धरती हिली थी। राजधानी दिल्ली में 4.3 का भूकंप आंका गया था और कई जगहों पर लोग घबराकर अपने घरों से भी बाहर आ गए थे।

पाकिस्तान के कई राज्यों में महसूस हुए झटके

पाकिस्तान के भी कई राज्यों में भूकंप के झटके लगे थे। लाहौर, फैजाबाद और बलूचिस्तान में भूकंप के झटके महसूस हुए थे।

Check Also

AUS vs IND: कुलदीप फिर नजरअंदाज, संजू सैमसन को मिली जगह, पहले टी-20 के लिए पर्थिव पटेल ने चुनी प्लेइंग 11

Parthiv Patel Team India Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का आगाज …