Friday , March 20 2026

शराब घोटाला मामला: ‘अब किंगपिन का नंबर आएगा’, केजरीवाल पर BJP का हमला

सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खुलेआम घोटाले करना और पकड़े जाने के बाद राजनीति करना आम आदमी पार्टी की फितरत है। ठाकुर ने कहा कि इन सब के बाद लोग दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हंस रहे हैं। केजरीवाल के चेहरे पर तनाव देखा जा सकता है।

आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने हमलावर रुख अपना लिया है। सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खुलेआम घोटाले करना और पकड़े जाने के बाद राजनीति करना आम आदमी पार्टी की फितरत है।

केजरीवाल पर हंस रहे लोगः अनुराग ठाकुर

ठाकुर ने कहा कि इन सब के बाद लोग दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हंस रहे हैं। केजरीवाल के चेहरे पर तनाव देखा जा सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केजरीवाल के डिप्टी सीएम जेल में हैं, स्वास्थ्य मंत्री जेल में हैं। ये वही लोग हैं जो इंडिया अगेंस्ट करप्शन नारे लगाकर सामने आए थे, लेकिन अब भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

सरगना का नंबर भी आएगा – अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि सरगना अभी भी बाहर है। उसका नंबर भी आएगा। जांच चल रही है, जिन लोगों को अरविंद केजरीवाल ने ईमानदारी का सर्टिफिकेट जारी किया था वे सभी एक साल से जेल में हैं।

संजय सिंह ने मनी लॉन्ड्रिंग की थीः पात्रा

दूसरी ओर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। आप सांसद को शराब घोटाला मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर पात्रा ने कहा कि संजय सिंह ने मनी लॉन्ड्रिंग की थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Check Also

crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …