Saturday , March 21 2026

करीब एक माह से गर्मी झेल रहे लोगों को शनिवार को राहत मिली, सुबह से आसमान में बादल छाए रहे

बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। तेज हवा ठंडक का एहसास करा रही है। करीब एक माह से गर्मी झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ बूंदाबांदी व हल्की वर्षा की संभावना है। पटना समेत 21 शहरों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में गिरावट व बूंदा-बांदी का सिलसिला जारी रहेगा। पटना समेत प्रदेश के 30 जिलों में आंधी-पानी के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा हवा की गति बने रहने के आसार है। इन मौसमी प्रभाव को लेकर राज्यभर में अलर्ट जारी किया गया है।

तीन दिन बाद फिर सताएगी गर्मी

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र मध्यप्रदेश व इसके आसपास बना हुआ है। इनके प्रभाव से पटना समेत प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान आंधी-पानी के साथ मेघ गर्जन व बादल छाए रहने के आसार है। वहीं, तीन दिनों बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि के साथ धीरे-धीरे गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा। बादलों के बीच पक्षियों का झुंड

40 डिग्री के नीचे आया तापमान

शनिवार को सभी शहरों के अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश के 21 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। पटना के अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री, गया में 1.0 डिग्री, डेहरी में 2.6 डिग्री, जमुई में 2.9 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 1.8 डिग्री, मोतिहारी में 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।

पछिया हवा ने कराया ठंडक का एहसास

जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अनुसार, उत्तर बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस पर गया। यह सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पर रहा। यह सामान्य से 2.5 डिगी कम रहा। सापेक्ष आर्द्रता सुबह सात बजे 69 प्रतिशत पर तो दोपहर दो बजे 42 प्रतिशत पर रही। इस बीच पछिया हवा 5.2 किलोमीटर की रफ्तार से चली। रविवार सुबह से शेखपुरा में आसमान में छाए बादल

सिवान में सबसे अधिक रहा तापमान

वहीं, प्रदेश के शेखपुरा में 15.8 मिमी, फतेहपुर में 28.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। डेहरी में 0.2 मिमी, औरंगाबाद में 1.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान सिवान के जिरादेई में 39.0 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना के अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 37.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …