Saturday , March 21 2026

पटना में बढ़ती गर्मी को देखते हुए डीएम ने स्कूलों में सुबह 11.45 के बाद स्कूलों में पढ़ाई नहीं कराने के दिए आदेश .. 

पटना में बढ़ती गर्मी को देखते हुए पटना डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने स्कूलों में सुबह 11.45 के बाद स्कूलों में पढ़ाई नहीं कराने के आदेश दिए हैं। डीएम ने कहा कि बढ़ती गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। बिहार में गर्मी का सितम शुरू हो गया है। पटना में गुरुवार को गर्मी का 12 साल का रिकॉर्ड टूट गया। इसे देखते हुए अब पटना के शिक्षण संस्थानों में शनिवार से सुबह 11.45 बजे तक ही पढ़ाई होगी। जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए पटना डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया है। डीएम ने अपने आदेश में कहा कि बढ़ती गर्मी और लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। इसलिए पटना के सभी स्कूल, प्री स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में 11.45 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाया जाए। डीएम ने कहा कि इसके बाद स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई प्रतिबंधित होगा। जिले के सभी विद्यालयों में प्रबंधक को निर्देश दिया जाता है कि वे उपरोक्त आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों के अपने समय का पुनर्निर्धारण करें। इधर, रोहतास जिले के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिले के सभी प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालय सुबह के साढ़े छह से 10.30 बजे तक संचालित होंगे। डीईओ संजीव कुमार के अनुसार गर्मी के मौसम को देखते हुए 20 अप्रैल से अगले आदेश तक स्कूलों को 10.30 तक खोलने के निर्देश दिए हैं। दो शिफ्ट वाले प्रारंभिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों पर यह आदेश लागू नहीं होगा, वे पूर्व की तरह संचालित होंगे।

बिहार में भीषण गर्मी, जैसलमेर से भी गर्म रहा पटना

बता दें कि बिहार में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान राजस्थान के जैसलमेर से अधिक दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान राजस्थान के जैसलमेर से भी अधिक रहा। पटना का तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि राजस्थान के जैसलमेर को 35.7 डिग्री पारा रहा। वहीं, बिहार में 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले दो दिनों तक पटना समेत प्रदेश के 15 जिलों में लू की स्थिति बनी रहेगी। उसके बाद, मौसम करवट ले सकता है। तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है।  

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …