Saturday , March 21 2026

राजधानी दिल्ली के भारत नगर इलाके में बेटे के साथ खड़ी महिला पर अज्ञात बदमाशों ने फेंका तेजाब

राजधानी दिल्ली के भारत नगर इलाके में बेटे के साथ खड़ी महिला पर अज्ञात बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया। तेजाब के कुछ छींटे उसके बेटे पर भी गिरे। घायल मां-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को भारत नगर इलाके में अपने मासूम बेटे के साथ खड़ी 36 वर्षीय महिला पर अज्ञात बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया। इस दौरान तेजाब के कुछ छींटे महिला के बेटे पर भी गिरे। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फिलहाल इस तेजाब हमले के पीछे आपसी रंजिश के संभावित एंगल से जांच कर रही है। तीन महीने पहले स्कूली छात्रा पर हुआ था एसिड अटैक दिल्ली में किसी महिया या लड़की पर तेजाब फेंकने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले बीते साल 14 दिसंबर को भी उत्तम नगर के मोहन गार्डन इलाके में बाइक सवार दो युवकों ने 12वीं क्लास में पढ़ने वाली 17 वर्षीय एक स्कूली छात्रा पर तेजाब से हमला कर दिया था। इस हमले में छात्रा बुरी तरह झुलस गई थी। हालांकि, वारदात के महज कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि आरोपियों ने आगरा की एक कंपनी से फ्लिपकार्ट के जरिए ऑनलाइन तेजाब मंगाया था। बता दें कि, इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस और दिल्ली महिला आयोग ने ऑनलाइन तेजाब बेचने को लेकर फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी कंपनियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था।

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …