आज ही घर पर बनायें और आनंद लें अचारी पनीर का..

पनीर से आप कई तरह की सब्जी बना सकते हैं। आज आपको पनीर अचारी की टेस्टी रेसिपी बताएंगे, इसे सभी खाना पसंद करेंगे।

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

250 ग्राम पनीर, 1 टी स्पून मेथी दाना, 1 टी स्पून लहसुन-अदरक पेस्ट, 1/2 टी स्पून कलौंजी, 4 प्याज , 2-3 हरी मिर्च, दही फेंटा हुआ, 3 टी स्पून आमचूर पाउडर, 2 टी स्पून कश्मीरी मिर्च, 2 टी स्पून चीनी

विधि :

– सबसे पहले तेल गरम करें, इसमें मेथी, कलौंजी और जीरा डालकर भूनें।

– अब प्याज और हरी मिर्च डालें, इसमें हल्दी पाउडर, लहसुन और अदरक का पेस्ट डालें।

– दही में आमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चीनी और नमक डालकर मिला लें।

– अब इसे मसाले में डालकर पकाएं।

– इसमें पनीर डालें, फिर पानी डालकर कुछ देर पकाएं।

Check Also

Aloe Vera Benefits : सुबह खाली चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाने से मिलते हैं गजब के फायदे, त्वचा बनती है चमकदार और हेल्दी

Skin Care Tips: स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स …