Sunday , May 3 2026

हांगकांग- में शांति व स्थिरता के लिए चीन को वहां सुधार करना चाहिए

हांगकांग-मकाउ में शांति व स्थिरता के लिए जिन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है वहां चीन को सुधार करना चाहिए। इसके लिए चीन की ओर से आवश्यक कानून भी बनाए जाने चाहिए। यह जानकारी Xia Baolong ने दी। वे चीन के हांगकांग और मकाउ अफेयर्स आफिस के निदेशक हैं।
हांगकांग व मकाउ में लंबे समय के लिए स्थिरता को बरकरार रखने पर जोर देते हुए चीन को आवश्यकतानुसार सुधार की जरूरत है। यह जानकारी एक सीनियर अधिकारी ने दी। चीनी हांगकांग व मकाउ में लंबे समय की स्थिरता के लिए चीन की ओर से आवश्यक नियम लागू किया जाना चाहिए। यह जानकारी   Xia Baolong ने दी। वे चीन के हांगकांग और मकाउ अफेयर्स आफिस के निदेशक हैं। इसी साल जुलाई में ब्रिटेन द्वारा हांगकांग को चीन को सौंपे जाने के 25 साल हो गए। पिछले कुछ सालों के दौरान बीजिंग ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और एकत्र होने के अधिकार को सीमित कर दिया है। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर राजनीतिक विरोध को खत्म कर दिया। साल 2020 में प्रदर्शनकारियों, विपक्षी नेताओं और स्वतंत्र मीडिया पर भारी कार्रवाई के बाद चीन ने हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू कर दिया। इसके बाद सरकार के आलोचकों को जेल में बंद कर दिया गया। कुछ आलोचकों को विदेश में शरण लेना पड़ा था। साल 2022 में पूर्व सुरक्षा प्रमुख जान ली को हांगकांग का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चुना गया। इसी साल जुलाई में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हांगकांग के लिए अपनी ‘एक देश, दो प्रणाली’ नीति का बचाव किया और अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य देशों के आरोपों का खारिज कर दिया। इन देशों ने दावा किया था कि चीन ने इस नीति के जरिए 50 साल के लिए हांगकांग को स्वतंत्रता एवं स्वायत्तता देने के वादे को कमजोर किया है।

Check Also

AUS vs IND: कुलदीप फिर नजरअंदाज, संजू सैमसन को मिली जगह, पहले टी-20 के लिए पर्थिव पटेल ने चुनी प्लेइंग 11

Parthiv Patel Team India Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का आगाज …