Friday , March 20 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन की दी बधाई, जाने क्या कहा

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदिन है। वह मंगलवार को 54 साल के हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, हरदीप सिंह पुरी समेत कई बीजेपी नेताओं ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ”दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, ”थैंक्यू सर।” हरियाणा के भिवानी में 16 अगस्त 1968 को जन्मे केजरीवाज दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री हैं। वह दिल्ली और पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं। गडकरी ने भी दी शुभकामनाएं कभी केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने वाले नितिन गडकरी ने भी अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ”दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।” केजरीवाल ने जवाब में ‘आपका बहुत बहुत शुक्रिया सर’ लिखा। मोदी सरकार के एक और मंत्री भगवंत खुबा ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री को शुभकामाएं देते हुए अच्छे स्वास्थ्य के साथ दीर्घायु होने की कामना की। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लिखा, ”दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और लंबी आयु दे। यह दिन बार-बार आए।”  

Check Also

awareness against child marriage-औरैया में प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग लड़का-लड़की की शादी रुकवाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रशासन की …