Sunday , March 22 2026

भारत में लगातार चौथे दिन मिले 20 हजार से अधिक केस, 36 लोगों की हुई मौत…

 Coronavirus Updates- दुनिया भर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत में भी कोरोना के केस बढ़े हैं। हालांकि, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना केसों में कमी आई है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 20,279 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 18,143 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना वायरस से 36 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले भारत में कोरोना के 21,411 नए मामले सामने आए थे, जो आज के मुकाबले ज्यादा थे।

देश में सक्रिय मामले बढ़े

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या में भी इजाफा हुआ। सक्रिय मामले डेढ़ लाख के आंकड़े को पार कर गए है। अब तक देश में 1 लाख 52 हजार 200 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि देश में 5 लाख 26 हजार 033 लोगों की कोरोना वायरस से अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, रिकवरी की बात करें तो कुल रिकवरी 4,32,10,522 हो गई है। इसके अलावा देशभर में 2,01,99,33,453 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई है।

लगातार चौथे दिन मिले 20 हजार से अधिक केस

बता दें कि पिछले चार दिनों से देश में 20 हजार से अधिक केस मिले हैं। 21 जुलाई को देश में कोरोना वायरस के 21 हजार 566 मामले सामने आए। वहीं, 22 जुलाई को 21 हजार 880 केस मिले। इसके अलावा 23 जुलाई को 21 हजार 411 केस मिले हैं। जबकि आज देश में 20,279 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, कल हुई मौतों के मुकाबले आज 36 लोगों की कोरोना से जान गई है। जबकि एक दिन पहले 67 लोगों की जान गई थी।

आज का अपडेट

  • कुल मामले: 4,38,88,755
  • सक्रिय मामले: 1,52,200
  • कुल रिकवरी: 4,32,10,522
  • कुल मौतें: 5,26,033
  • कुल वैक्सीनेशन: 2,01,99,33,453

Check Also

public distribution system India-बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत

बहराइच में कोटेदार पर घटतौली का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच जिले के नानपारा तहसील …