Saturday , May 2 2026

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी यूपी में करेंगी प्रचार, यह है पूरा कार्यक्रम ?

लखनऊ। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी बुधवार 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगी, जहां कई जनसभाओं को संबोधित करेंगी और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगी।

कानपुर देहात में करेंगीं जनसंपर्क

श्रीमती स्मृति ईरानी दोपहर 02ः00 बजे रनिया अकबरपुर, कानपुर देहात में भाजपा चुनाव कार्यालय से जनसम्पर्क प्रारम्भ करेंगी। वहीं दोपहर 03ः30 बजे कानपुर देहात की भोगनीपुर विधानसभा के नगर पालिका पुखराया से जनसम्पर्क प्रारम्भ करेंगी। तत्पश्चात सायं 05ः00 बजे कानपुर की छावनी विधानसभा के छप्पन भोग से जनसम्पर्क प्रारम्भ करेंगी।

Check Also

Illegal vehicles crackdown – बहराइच में सख्त वाहन चेकिंग, 15 अवैध ई-रिक्शा सीज, चालान

बहराइच: जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए …