Uncategorized

हरियाणा : शाहबाद में पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

जननायक जनता पार्टी की रविवार को शाहाबाद में रैली हो रही है। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। रैली को  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह आदि संबोधित करेंगे।

रैली को लेकर कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की इस रैली में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पहुंच चुके हैं। रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की हुई है। पार्टी नेता व पदाधिकारी काफिले के साथ रैली स्थल पर पहुंचे हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, केसी बांगड़, ईश्वर सिंह आदि नेता पहुंचे हैं। वहीं पार्टी नेता मायाराम चंद्रभानपुर, रणदीप कौल, शाहाबाद विधायक रामकरण काला, गुहला के विधायक ईश्वर सिंह ने उपमुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। दुष्यंत मुख्यमंत्री के नाम से नारे भी लगे। रैली के जरिए दुष्यंत को पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री करार दिया।

Related Articles

Back to top button