Tuesday , February 3 2026

सदानंद सिंह के निधन से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति- संजीव सिंह

बिहार। अखिल भारतीय मीडिया कांग्रेस के मुख्य समन्वयक संजीव सिंह ने बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता  सदानंद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्य सचिव ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय ट्रांसपोर्टनगर का किया औचक निरीक्षण

सदानंद सिंह के निधन से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति

और कहा कि, बिहार कांग्रेस की राजनीति में एक युग का अंत हो गया जिससे कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई लंबे समय तक नहीं की जा सकती l

सदानन्द सिंह की बिहार कांग्रेस में अहम भूमिका
              
संजीव सिंह ने कहा कि, सदानंद बाबू बिहार कांग्रेस में अपनी अहम भूमिका देते हुए नौ बार बिहार विधानसभा के सदस्य और  दो बार बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहते हुए भी कांग्रेस को मजबूती प्रदान की।

11 सितंबर को गौतमबुद्ध नगर में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, इन मामलों का किया जाएगा निस्तारण

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक अभिभावक को खोया

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस जनों को मार्गदर्शन देने का भी काम किया। उन्होंने कहा कि, सदानंद सिंह के निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक अभिभावक को भी खोया है ।

लिवर सिरोसिस की बीमारी से जूझ रहे थे सदानंद सिंह

बता दें कि, बिहार कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता सदानंद सिंह का निधन हो गया है. वो काफी समय से लिवर सिरोसिस की बीमारी से जूझ रहे थे. जिस वजह से उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में हो रहा था.

अलीगढ़ में लंबे समय से सक्रिय शराब माफिया तंत्र नेस्तनाबूद, 70 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

Check Also

Drunk Driving Accident-जालौन में नशे और तेज रफ्तार का कहर, बाइक की टक्कर से दो घायल

जनपद जालौन में तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने का खामियाजा एक बार फिर …