Wednesday , April 29 2026

Religious Conversion Case-कन्नौज में धर्मांतरण के आरोप में तीन गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

कन्नौज जनपद में धर्मांतरण के मामले को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना ठठिया पुलिस ने बहला-फुसलाकर और प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि बिना अनुमति गांव में चर्च बनाकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

मामला कन्नौज जनपद के थाना ठठिया क्षेत्र अंतर्गत गांव करसाह का है। पुलिस के अनुसार यहां कुछ लोग लंबे समय से महिला, पुरुष और बच्चों को बहला-फुसलाकर तथा तरह-तरह के प्रलोभन देकर हिंदू धर्म से ईसाई धर्म में परिवर्तित करने का प्रयास कर रहे थे।

सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर थाना ठठिया में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अभियुक्तों द्वारा बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के गांव में चर्च का निर्माण कराया गया था और वहीं पर धर्म परिवर्तन से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार से संबंधित किताबें, पर्चे और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला गंभीर है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस कथित धर्मांतरण गतिविधि के पीछे कोई संगठित गिरोह या बाहरी नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। वहीं, इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।

Check Also

Rajasthan Royals captain – PBKS vs RR: LIVE मैच में रियान पराग की हरकत पर मचा बवाल, BCCI ले सकती है सख्त एक्शन

आईपीएल 2026 में Punjab Kings (PBKS) और Rajasthan Royals (RR) के बीच खेले गए मुकाबले …