Tuesday , April 28 2026

भोजपुर जिले के बेलाऊर गांव में शुक्रवार की देर रात एक पंचायत समिति सदस्य की गई हत्या

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाऊर गांव में शुक्रवार की देर रात एक पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे पहली बार पंचायत समिति का चुनाव जीते थे।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय दीपक साह उर्फ दीपक गुप्ता बेलाऊर गांव निवासी नंद किशोर गुप्ता के बेटे के रूप में हुई। वे पेशे से मिठाई दुकानदार भी थे। मृतक के शरीर पर गोली के निशान पाए गए हैं ।

सूचना पर पहुंची पुलिस शुरुआती जांच में इस घटना को बदले और आपसी लड़ाई से जोड़कर देख रही है। इधर, रात दस बजे वारदात की सूचना मिलने के बाद आरा सदर एएसपी चन्द्र प्रकाश और प्रशिक्षु डीएसपी काजल जयसवाल घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। हमलावर पांच-छह की संख्या में थे।

पत्नी ने कहा-पार्टी के बहाने बुलाकर की गई हत्या

मृतक की पत्नी मीना देवी ने बताया कि उनका पुत्र आयुष का एक आरा में दोस्त है, जिसका अवैध पिस्टल खराब हो गया था। आयुष ने गांव के ही ऋषि नामक युवक को दोस्त का पिस्टल बनाने के लिए दिया था। इसके बाद आयुष का दोस्त लगातार ऋषि से अपना पिस्टल दिलवाने का मांग कर रहा था।

मीना देवी ने आगे बताया कि उक्त लड़के करीब चार महीने से लगातार ऋषि को बोल रहे थे कि उसका पिस्टल दे दो। अगर नहीं देना है तो वह भी बोल दो। हम लोग उसका पैसा दे देंगे लेकिन ऋषि बराबर आजकल कह टाल मटोल कर देता था। उसने शुक्रवार की सुबह उसने कहा था कि शाम में दे दे दूंगा।

मृतक की पत्नी ने बताया कि ऋषि ने उनके पति से कहा था कि शाम में जब आप पार्टी मनाकर आइएगा, उसी समय पिस्तौल भी लौटा देंगे। उनके पति दीपक को गांव में ही स्थित ठाकुर टोली में पार्टी मनाने के लिए बुलाया गया था। इसके बाद वह अपने एक अन्य साथी के साथ ठाकुर टोली चले गए। तभी कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि उन्हें गोली मार दी गई है।

उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उसे सदर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

गांव के युवक पर हत्या का आरोप

मृतक की पत्नी मीना देवी ने गांव के ही ऋषि नामक युवक और उसके अन्य दोस्तों पर अपने पति की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। दूसरी मृतक के बेटे के अनुसार चुनाव जितने के बाद से ही धमकी दे रहे थे।

Check Also

Raja Shivaji Cut : रिलीज से पहले Raja Shivaji पर चली कैंची, हटे बड़े सीन!

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख का बहुप्रतीक्षित ड्रीम प्रोजेक्ट ‘राजा शिवाजी’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों …