चीनी नौसेना का पूर्व कैप्टन भागकर पहुंचा ताइवान

चीनी नौसेना का पूर्व कैप्टन स्पीडबोट से ताइवान की राजधानी तक पहुंच गया। उसके इस कदम ने ताइवान की नौसेना को चकित कर दिया। उसने स्पीडबोट को सीधे ताइपे के बाहर एक घाट पर खड़ा किया।

चीन के साथ लगातार बढ़ते तनाव के बीच किए गए उच्च सुरक्षा उपायों के बावजूद चीन के व्यक्ति की घुसपैठ की ताइवान के नेताओं ने आलोचना की है। ताइवान को चीन अपनी मुख्य भूमि का भाग मानता है और उसके एकीकरण करने के लिए शक्ति प्रदर्शन करता रहता है।

चीनी नौसेना के पूर्व कैप्टन ने कही ये बात
चीनी नौसेना के पूर्व कैप्टन 60 वर्षीय रुआन को न्यू ताइपे में तमसुई के तट से 11 किलोमीटर दूर देखा गया। चीनी नौसेना का पूर्व कैप्टन होने का दावा करने वाले रुआन ने कहा कि एक दिन पहले वह चीन के तटीय शहर फूजौ में निंगडे बंदरगाह से रवाना हुआ था।

हालांकि ताइवान के तटरक्षक ने कहा कि नाव पर कोई खाद्य या पेय पदार्थ नहीं मिला। उसपर ताइवान के कानून का उल्लंघन और आव्रजन अधिनियम तोड़ने का आरोप लगाया गया है।

Check Also

G7 Moments : जी-7 के चर्चित लम्हे: मेलोनी ने छोड़ी स्मोकिंग, ट्रंप ने मैक्रॉन की घड़ी पर ली चुटकी

फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन वैश्विक अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और भू-राजनीतिक चुनौतियों जैसे …