Thursday , April 30 2026

ओडिशा पुलिस ने मुंगेर पुलिस के सहयोग से बुधवार की रात मुंगेर में की कार्रवाई, ओडिशा पुलिस ने भाजपा नेता को किया गिरफ्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ओडिशा पुलिस ने मुंगेर से एक भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है। नौवागढ़ी महेशपुर निवासी भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बीएम अमरेश को पुलिस ने रात को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि ओडिशा पुलिस ने मुंगेर पुलिस की सहयोग से ये कार्रवाई की। दोनों राज्यों की संयुक्त टीम बुधवार की रात एक साथ पहुंची और आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है। ओडिशा पुलिस मेडिकल जांच कराने के बाद भाजपा नेता को न्यायालय में प्रस्तुत करेगी। इसके बाद अपने साथ ओडिशा ले जाएगी।  

Check Also

Gujarat Nagar Nigam Result – गुजरात निकाय चुनाव परिणाम 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, भुज में AIMIM की 3 सीटों पर जीत

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के नतीजे अब तेजी से सामने आ रहे हैं। …