Monday , May 11 2026

इस वजह से बढ़ी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मुश्किलें…

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। जानकारी मिली है कि  एफबीआई ने बाइडेन के आवास में करीब 13 घंटे तलाशी ली। इस दौरान टीम ने 6 गोपनीय दस्तावेज जब्त किये हैं। मामले की जानकारी बाइडेन के वकील दी। उन्होंने कहा कि इनमें वे दस्तावेज भी हैं जब बराक ओबामा कार्यकाल के दौरान बाइडेन उपराष्ट्रपति पद पर रहे। इसके अलावा कुछ दस्तावेज बाइडेन द्वारा हस्तलिखित हैं। जेलावेयर में घर की तलाशी के वक्त बाइडेन और उनकी पत्नी मौजूद नहीं थे। इस प्रकरण पर बाइडेन ने भी सफाई दी है।
राष्ट्रपति चुनाव से पहले गोपनीय दस्तावेजों को लेकर अमेरिका के राजनीतिक गलियारों में उथल-पुथल मची है। पहले डोनाल्ड ट्रंप के घर छापेमारी में न्याय विभाग को कई अहम दस्तावेज मिले। इसके बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन के घर तलाशी ली गई। शुक्रवार को एक बार फिर एफबीआई की टीम बाइडेन के जेलावेयर स्थित आवास पहुंची और 13 घंटे तलाशी अभियान चलाया। बाइडेन के वकील बॉब बाउर ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को बाइडेन के आवास पर तलाशी ली गई और 6 गोपनीय दस्तावेज जब्त किये गए। बॉब बाउर ने कहा, तलाशी के दौरान न तो बाइडेन और न ही उनकी पत्नी मौजूद थीं। जांच के दौरान बाइडेन और व्हाइट हाउस के वकील मौजूद थे। हालांकि बाउर ने अपने बयान में यह स्पष्ट नहीं किया कि घर में दस्तावेज कहां से मिले? जबकि पिछली बार मिले दस्तावेज़ घर के गैरेज और भंडारण स्थान में पाए गए थे। जांच से यह पता चलता है कि संघीय जांचकर्ता बाइडेन के कब्जे में पाए गए दस्तावेजों की जांच के साथ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस महीने, अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने मामले की जांच के लिए एक विशेष वकील नामित किया था। व्हाइट हाउस के अनुसार, बाइडेन के वकीलों ने डीओजे द्वारा शुक्रवार की तलाशी से पहले खोजे गए सभी दस्तावेजों को पाया। सार्वजनिक रूप से जारी जानकारी के अनुसार, नवीनतम तलाशी पहली बार है जब संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बाइडेन के निजी आवास पर सरकारी दस्तावेजों की खोज की है।

Check Also

AUS vs IND: कुलदीप फिर नजरअंदाज, संजू सैमसन को मिली जगह, पहले टी-20 के लिए पर्थिव पटेल ने चुनी प्लेइंग 11

Parthiv Patel Team India Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का आगाज …