इस तरह पहने साड़ी देगा आपको ग्लामरस लुक

साड़ी पहनना ज्यादातर गर्ल्स को पसंद होता है लेकिन साड़ी को सिर्फ एथनिक वेयर के तौर पर ही याद रखा जाता है। किसी फैमिली फंक्शन या फेस्टिवल वाइव्स के साथ मैच करने के लिए ही हमें साड़ी की याद आती है। आपके साथ भी अगर ऐसा ही है, तो आप साड़ी को कुछ स्टाइलिंग टिप्स से फ्यूजन और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। जरूरी नहीं कि आप साड़ी फेस्टिवल या वेडिंग में ही पहनें बल्कि आप कैजुअल गैदरिंग या फिर पार्टी में भी साड़ी को स्टाइलिश अंदाज में पहन सकते हैं। आइए, जानते हैं कुछ टिप्स-

रफल साड़ी 
सबसे पहले तो ट्रेडिशनल साड़ी से अलग आपको कुछ और पैटर्न की साड़ी ट्राई करनी चाहिए। आप रफल साड़ी ट्राई कर सकते हैं। इस पैटर्न की साड़ी बहुत ही स्टाइलिश लगती हैं।

साड़ी विद जैकेट 
आप कोई लाइट या फ्लोरल साड़ी को सॉलिड कलर जैकेट के साथ टीमअप करके पहन सकते हैं। इससे आप बहुत ही स्टाइलिश नजर आएंगे। आप चाहें, तो लॉन्ग एथनिक जैकेट भी साड़ी के साथ टीमअप कर सकते हैं।

साड़ी विद बेल्ट 
स्टाइलिश बेल्ट के साथ भी साड़ी को अच्छी तरह मैनेंज करें। आप साड़ी से मैच करती हुई कोई भी मैटेलिक या फिर कोई दूसरी पसंंद की बेल्ट लगा सकते हैं। इससे आपका लुक काफी डिफरेंट लगेगा।

स्टाइलिश ब्लाउज 
साड़ी को स्टाइलिश दिखाने के लिए ब्लाउज का भी बहुत बड़ा रोल है। आप लेटेस्ट ट्रेंड के हिसाब से ब्लाउज बनवा सकते हैं। आप हाई नेक, की हॉल नेक, मैड्रिन कॉलर, ऑफ शोल्डर जैसे पैटर्न चुन सकते हैं।

Check Also

Aloe Vera Benefits : सुबह खाली चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाने से मिलते हैं गजब के फायदे, त्वचा बनती है चमकदार और हेल्दी

Skin Care Tips: स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स …