इन फूड को डिनर में शामिल कर आप घटा सकते है अपना वजन…
20/01/2023
1 minute read
बढ़ा हुआ वजन सेहत को नुकसान पहुंचाता है। वहीं मनचाहे कपड़े पहनने में भी दिक्कत होती है। फैट को कम करने के लिए ढेर सारी एक्सरसाइज के साथ लोग डाइट को काफी सीरियसली फॉलो करते हैं। वहीं कुछ लोग रात का खाना भी छोड़ देते हैं। हालांकि इस तरह से खाना छोड़ देने से शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी हो जाती है। वजन को कंट्रोल करने के लिए आप डिनर को स्किप करने की बजाय इन फूड्स को शामिल करें।
डिनर को ना करें स्किप
अगर आप ज्यादा खाने से बचने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो कर रही हैं और रात का खाना छोड़ रही है। तो डिनर स्किप करने की बजाय हल्का खाना खाएं, जो आसानी से पच जाए। ये आपकी हेल्थ को जरूरी न्यूट्रिशन देगा।
दाल का सूप
डिनर लेने के लिए आप दाल के सूप को खाएं। ये रात के समय बिल्कुल हल्का होगा और जरूरी पोषण भी देगा। इसे बनाने के लिए दाल को भिगो दें। कूकर में प्याज, जीरा का तड़का लगाएं और साथ में टमाटर भी डाल दें। सबसे आखिर में भीगी दाल डालकर पानी मिलाएं और पकाएं। बस तैयार है स्वादिष्ट डिनर में दाल का सूप।
मिक्सड वेजिटेबल खिचड़ी
सब्जियों से भरपूर खिचड़ी डिनर के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इससे आपको सारे जरूर पोषक तत्व मिलेंगे और पेट भी हल्का रहेगा। ब्रोकली, गाजर, पालक और मनचाही हेल्दी सब्जियों को डालें और साथ में थोड़ा सा चावल पकाएं। ये खिचड़ी डाइट फॉलो करने वालों के लिए हेल्दी ऑप्शन है।
ओट्स से बनाएं दलिया
ओट्स को अधिकतर सुबह के ब्रेकफास्ट में खाते हैं। लेकिन इसे आप डिनर में भी खा सकते हैं। ओट्स और मूंग की दाल को मिलाकर पकाएं और तड़का लगाएं। ये डिनर वजन कम करने वालों के लिए सही है।
उपमा
ब्रेकफास्ट में सूजी का उपमा तो कई बार खाया होगा। आप डिनर में किनोआ या ओट्स से बना उपमा बना सकती हैं। किनोआ प्रोटीन का रिच सोर्स है। जिसे सब्जियों के साथ मिलाकर डिनर में लिया जा सकता है।