यहांं दिए गए हैक्स की मदद से आप मिनटों में सुखा सकती हैं नेल पेंट-

अगर आप रोजाना ड्रेस से मैच करता हुआ नेल पेंट लगाती हैं, और नेलपेंट खराब न हो इसके लिए इसे अच्छे से सुखाने का स्ट्रगल करती हैं। तो आज हम लेकर आए हैं आपके इस स्ट्रगल का सॉल्यूशन। जिनकी मदद से आप मिनटों में अपनी नेलपेंट खराब होने की दिक्कत को सही कर सकती हैं। तो आइए बिना और ज्यादा देर किए जान लेते हैं इसके बारे में। ठंडे पानी का करें इस्तेमाल नेल पॉलिश को जल्द सुखाने का सबसे आसान तरीका है उसे बर्फ वाले पानी में डाल देना। इसके लिए नेल पेंट लगाने से पहले ही एक कटोरे में थोड़ा पानी और कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर रख दें। नेल पेंट लगाने के बाद हाथों को इस पानी में 2-3 मिनट तक डुबोकर रखें। जब आप हाथों को निकालेंगे तो देखेंगे कि नेल पॉलिश पूरी तरह से सूख चुकी है।

ब्लो ड्रायर आएगा काम

सबसे पहले अपने हेयर ड्रायर को कूल-सेटिंग पर सेट करें। इसके बाद एक बार जब आप अपने नाखूनों पर नेल पेंट लगा लें, तो ड्रायर को अपने नाखूनों के चारों ओर 2 से 3 मिनट के तक सर्कुलर मोशन में घुमाएं। ड्रायर को बहुत ज्यादा नाखूनों के करीब न रखें क्योंकि इससे नेल पॉलिश सूखने के साथ ही खराब भी हो सकती है।

कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल

कुकिंग ऑयल की मदद से भी नेल पेंट को जल्दी सुखाने में मदद मिलती है। इसके लिए नेल पेंट लगाएं और 2-3 मिनट बाद इस पर कुकिंग ऑयल छिड़क दें। कुछ मिनट रुकने के बाद अपने हाथों को ठंडे पानी से धो लें।

बारी-बारी से कोटिंग करें

नेल पॉलिश का कलर अच्छे से नाखूनों पर नजर आए इसके लिए उसकी दो कोटिंग लगाई जाती है लेकिन एक ही साथ दोनों कोटिंग लगा देने से एक तो वो जल्दी सूखता नहीं और दूसरा जैसी फिनिशिंग चाहिए होती है वो भी नहीं मिलती, तो बेहतर होगा कि पहले एक कोट लगाएं, जब वो सूख जाए तब दूसरा कोट लगाएं।

Check Also

Aloe Vera Benefits : सुबह खाली चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाने से मिलते हैं गजब के फायदे, त्वचा बनती है चमकदार और हेल्दी

Skin Care Tips: स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स …