बेहद लाभकारी है सुबह खाली पेट गुड़ का पानी पीने, पढ़े लाभ

गुड़ का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम, जिंक और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। सुबह खाली पेट गुड़ का पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। खाली पेट सेवन करने से इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। यह पाचन को दुरुस्त रखने के साथ कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं, खाली पेट गुड़ का पानी पीने के फायदे।

1. इम्युनिटी बूस्ट होता है

गुड़ में विटामिन-सी, मैग्नीशियम, विटामिन-B6 उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। यह एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है। यह इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है। सुबह खाली पेट गुड़ा का पानी पीने से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।

2.वजन घटाने में मददगार

गुड़ का स्वाद मीठा होता है, लेकिन यह वजन घटाने के लिए कारगर माना जाता है। इसमें मौजूद पोटैशियम वजन घटाने में सहायक है। वेट लॉस जर्नी में खाली पेट गुड़ का पानी पी सकते हैं।

3.शरीर में खून बढ़ाता है

गुड़ का पानी आयरन की कमी को दूर करता है। इसके सेवन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता मिलती है। जिन लोगों को एनिमिया की समस्या है, अपने डाइट में गुड़ को शामिल कर सकते हैं।

4.बॉडी को डिटॉक्स करता है

गुड़ का पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद है।

ऐसे तैयार करें गुड़ का पानी

– सबसे पहले पैन में पानी लें, इसमें गुड़ का टुकड़ा डालें। – फिर इसे उबाल लें, गुड़ को अच्छी तरह से गलने दें। – अब इस पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। – गुड़ के पानी में नींबू का रस मिलाएं, फिर इसका सेवन करें।

Check Also

Aloe Vera Benefits : सुबह खाली चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाने से मिलते हैं गजब के फायदे, त्वचा बनती है चमकदार और हेल्दी

Skin Care Tips: स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स …