बिहारराज्य

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के गरीब जगाओ रैली में मंच टूटने से बड़ा हादसा होने से टला..

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के गरीब जगाओ रैली में मंच टूटने से बड़ा हादसा होने से टल गया। एक साथ कई लोगों के मंच पर चढ़ जाने से मंच टूट गया। घटना के बाद मंच पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%AC%E0%A5%80.jpg

 गया शहर के गांधी मैदान में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा द्वारा आयोजित गरीब जगाओ रैली में पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक जीतन राम मांझी व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह अनुसूचित जाति एवं जनजाति मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन के स्वागत के दौरान मंच टूटा गया। हालांकि, घटना में पूर्व सीएम व अन्य लोग बाल-बाल बचे गए।

दरअसल, मंच पर क्षमता से अधिक नेता और कार्यकर्ता एक साथ चढ़ गए थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इसके बाद मंच पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में कार्यकर्ता मंच से सीधे नीचे उतर गए। इसके पूर्व मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर किया गया।

वहीं, भोजपुरी गायक ने अपनी भोजपुरी गीतों से महफिल में जान डाल दी। दर्शक दीर्घा में बैठे दूरदराज से आए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। पार्टी के जिलाध्यक्ष नारायण मांझी व प्रदेश महासचिव नवादा प्रभारी रोहित कुमार ने टिकारी विधायक डॉ अनिल कुमार, बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी, प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल मांझी का स्वागत किया।

अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा कि रैली में जनहित की समस्याओं व मुद्दे को सुलझाने के लिए मगध प्रमंडल में दिशा और दशा तय करेगा। यह रैली सिर्फ राजनीति में हिस्सेदारी नहीं बल्कि शिक्षा और रोजगार दिलाना रैली का उद्देश्य है।

होली के गीतों पर थिरक उठे कार्यकर्ता

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर)के गरीब जगाओ रैली में कार्यकर्ताओं पर होली का रंग भी चढ़ा। भोजपुरी गायक ने होली के गीतों पर कार्यकर्ताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग देखने को मिला। होली के गीतों पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी मुस्कुरा उठे। दूरदराज से आए हम पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए कार्यक्रम में खाने-पीने की इंतजाम भी था। गांधी मैदान में जहां-तहां बैठकर कार्यकर्ता पूड़ी-सब्जी और रसगुल्ले का स्वाद लेते दिखे।

Related Articles

Back to top button