झुर्रियां से निजात पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

उम्र बढ़ने के कारण त्वचा पर झुर्रियां नजर आना आम समस्या है। महिलाएं झुर्रियों को कम करने के लिए महंगे से महंगे ब्यूटी ट्रिटमेंट करवाती हैं, कई बार इससे स्किन को साइड इफेक्ट भी होता है। एजिंग साइन को कम करने के लिए आप घरेलू उपचार की भी मदद ले सकते हैं। इससे त्वचा पर प्राकृतिक निखार आता है और झुर्रियां भी कम हो सकती है। चलिए बिना देर किए जानते हैं, झुर्रियों को कम करने के घरेलू उपचार।

शहद

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर शहद स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप झुर्रियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो चेहरे पर शहद लगाएं, इसे एक पतली परत की तरह फैला दें। करीब 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा में विटामिन-ई, विटामिन-सी और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा की नमी बरकरार रहती है। झुर्रियों को कम करने के लिए रोजाना एलोवेरा जेल से चेहरे पर मसाज करें।

नारियल तेल

यह तेल फैटी एसिड से भरपूर होता है जो त्वचा को पोषण देने में मददगार है। रात में सोने से पहले आप अपने चेहरे पर नारियल तेल से जरूर मसाज करें।

जैतून का तेल

जैतून के तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो स्किन से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाते हैं। झुर्रियों से राहत पाने के लिए आप अपने चेहरे पर जैतून के तेल से मसाज कर सकते हैं। कुछ देर बाद पानी से धो लें।

केला

केला में मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं। जो झुर्रियों को कम करने में मददगार है। इसके लिए आप एक बाउल में पके केले को मैश कर लें, इसके बाद चेहरे पर मसाज करें, करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

दही

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। चेहरे पर दही से मसाज करें, इसे कुछ मिनट के लिए छोड़ दें, इसके बाद पानी से धो लें।

Check Also

Aloe Vera Benefits : सुबह खाली चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाने से मिलते हैं गजब के फायदे, त्वचा बनती है चमकदार और हेल्दी

Skin Care Tips: स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स …