क्रिस्पी और फूले भटूरे बनाने के लिए  अजमाए ये तरीका

छोले भटूरे एक ऐसी डिश है जिसे लोग नाश्ते से लेकर डिनर तक में खाना पसंद करते हैं। बच्चे और बड़े, दोनों को छोले-भटूरे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। अब भटूरा खाने में सॉफ्ट-क्रिस्पी और फूला हुआ न हो तो इसे खाने का मन नहीं करता। अक्सर घर पर बने भटूरे ऐसे हो जाते हैं। कई महिलाओं की शिकायत रहती है कि उनके भटूरों में तेल भर जाता हैं। अब हलवाई की तरह भटूरे बनाने हैं तो आपको  उनकी तरह भटूरे की मैदा लगाने की ट्रिक को सीखना चाहिए। यहां देखें सभी स्टेप्स- स्टेप 1- सही तरह से बनाएं डो  भटूरा बनाने के लिए एक कटोरी मैदा में आधा चम्मच शक्कर, थोड़ा सा बेकिंग पाउडर, सूजी (सूजी की मात्रा मैदा की तुलना में कम रखें) और सोडा डालें और अच्छे से मिक्स कर दें। फिर 2 चम्मच दही में पानी मिक्स कर दें। अब इसकी मदद से गूंथ लें और प्लास्टिक से रैप कर चार से पांच घंटे के लिए छोड़ दें। स्टेप 2- डो की सॉफ्टनेस पर दें ध्यान हलवाई जैसे सॉफ्ट और फूले हुए भटूरे बनाने के लिए डो का सही होना जरूरी है। ऐसे में ध्यान रखें की ये हमेशा नरम होना चाहिए। इसके अलावा आप जितनी ज्यादा देर तक मैदा का डो गूंथेंगे उतना अच्छा भटूरे का डो बनकर तैयार होगा। स्टेप 3-तलने की तकनीक भटूरे तलते समय कढ़ाही में तेल का इस्तेमाल करें। भटूरा फूला हुआ बने इसके लिए तेल अच्छा गर्म होना चाहिए। इसलिए एक साथ सभी भटूरों को बेलकर रख लें, फिर तेज आंच पर ही सभी भटूरों को तल लें। इसके अलावा अकसर लोग एक बार में एक भटूरा तलने के बाद दूसरा भटूरा बनाते समय गैस का फ्लेम लो कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ध्यान रखें की ऐसा करने से आपका भटूरा नहीं फूलेगा। इन बातों का भी रखें ख्याल  1) भटूरे फुलाने के लिए आप डो बनाते समय इनो का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 2) पनीर और आलू के भटूरे बनाने के लिए दोनों को अच्छी तरह कद्दूकस करें और डो में मिला दें। 3)  वैसे भटूरे की मैदा को लगाकर रखना होता है, लेकिन यीस्ट और सोडा वॉटर डालने से एक घंटे में भटूरे का डो तैयार हो जाएगा। 4) अगर भटूरे की मैदा  में आप मॉइन का इस्तेमाल करते हैं, तो ऐसा न करें, क्योंकि इससे भटूरों में तेल भर सकता हैं

Check Also

Aloe Vera Benefits : सुबह खाली चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाने से मिलते हैं गजब के फायदे, त्वचा बनती है चमकदार और हेल्दी

Skin Care Tips: स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स …