आज आपको बिहारी स्टाइल में टमाटर की चटनी बनाने की रेसिपी बताएंगे-
22/04/2023
Less than a minute
टमाटर की चटनी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे बनाना भी काफी आसान है। आज आपको बिहारी स्टाइल में टमाटर की चटनी बनाने की रेसिपी बताएंगे।
कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
1-2 टमाटर, 2 साबुत लहसुन, 2-3 हरी मिर्च, हरा धनिया पत्ती, बारीक कटा हुआप्याज, 1 टी स्पून नमक, 1 टी स्पून भुना हुआ जीरा पाउडर
विधि :
– सबसे पहले टमाटर को आग पर पका लें।
– अब लहसुन और मिर्च को गैस पर भून लें।
– मिक्सी में सभी सामग्री को डालें।
– इसे अच्छी तरह पीस लें।
– इसमें नमक, लाल मिर्च और भुना जीरा डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
– तैयार है बिहारी स्टाइल में टमाटर की चटनी।