अगर आप भी कुछ अलग बनाने चाहते हैं, तो आइए जानते हैं Chicken Lasagne कैसे बनाते हैं-
05/04/2023
2 minutes read
नॉनवेज खाने वाले व्यक्ति अलग-अलग किस्म की रेसिपी तलाश करते रहते हैं। काउ बार नई-नई रेसिपी नहीं मिलने के कारण एक ही रेसिपी को ट्राई करते रहते हैं।
ऐसे में अगर आप इस वीकेंड कुछ अलग नॉनवेज की रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो आपको चिकन लज़ानिया/चिकन लजान्या ज़रूर ट्राई करना चाहिए। यक़ीनन इस रेसिपी को एक बार ट्राई करने के बाद आप बार-बार बनाना पसंद कर सकते हैं। क्या है चिकन लज़ान्या और क्या है बनाने का तरीका आइए इस लेख में जानते हैं।
क्या है चिकन लज़ानिया/चिकन लज़ान्या?
इस लजीज रेसिपी में चिकन के पीस को मैरीनेट करके तैयार किया जाता है। इस स्वादिष्ट रेसिपी में चीज के साथ सॉस, मक्खन, मैदा के अलावा अन्य कई सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है और न ही अधिक मेहनत करने की ज़रूरत होती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक इटालियन डिश है और इटली के साथ-साथ भारत में भी इस नॉनवेज डिश को बहुत पसंद किया जाता है। ऐसे में अगर आप इटालियन डिश खाने का शौक रखते हैं तो आइए जानते हैं इसे घर पर कैसे बनाते हैं।